अररिया, मई 26 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज फारबिसगंज मार्ग पर रानीगंज वृक्ष वाटिका पेट्रोल के समीप मानवता को शर्मशार करने की घटना सामने आई है। रानीगंज पुलिस को सोमवार की देर रात को कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में रोती हुई मिली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने बच्ची की रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रानीगंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। रानीगंज पुलिस ने नवजात बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए रानीगंज रेफ़रल अस्पताल लाया इसके बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा गया। यह भी पढ़ें- कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची मिली, पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया अररिया दत्तक केंद्र अस्पताल में चिकित्सकीय पर...