हमीरपुर, फरवरी 27 -- राठ। शादी घर में कपड़े बदलने गई युवती के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। युवती की मां ने कोतवाली में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि बुधवार को वह 19 वर्षी पुत्री के साथ अपने रिश्तेदार की शादी में गुलाब नगर मोहल्ले में गई थी। वहां से उसकी भाभी ने पुष्पेन्द्र के साथ कपड़े बदलने के लिए घर भेजा। कपड़े बदलने के बाद वापस आते समय रास्ते में पुष्पेन्द्र व उसके दो दोस्तों ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की और हाथ पकड़कर जंगल की ओर खींचने का प्रयास किया। किसी तरह उसकी पुत्री जान बचाकर भाग कर आईं और घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.