वाराणसी, फरवरी 23 -- रोहनिया (वाराणसी)। राजातालाब बाजार पंचकोशी रोड स्थित कपड़े की एक दुकान में रविवार रात चोरी हो गई। टिन शेड हटाकर दुकान में घुसे चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के कपड़े और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि राजातालाब बाजार पंचकोशी रोड पर मिर्जामुराद के मेहंदीगंज निवासी गोविंदा गुप्ता की कपड़े की दुकान में लगभग दो लाख रुपये का माल भरा था। लगभग पांच हजार रुपये नगदी भी थी। गोविद ने सोमवार सुबह जब दुकान खोली तो देखा सारा सामान बिखरा है। नगद रुपये भी नहीं थे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटे की जांच की तो पता चला कि चोर टिन शेड हटाकर दुकान में घुसे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.