आजमगढ़, जनवरी 11 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के टिकरगाढ़ अस्पताल के पास शनिवार की रात बिजली के शार्ट सर्किट से कपड़ा की दुकान में आग लगने से लाखों के कीमती सामान जल कर नष्ट हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। टिकरगाढ़ निवासी नंदलाल की 100 बेड अस्पताल में पास कपड़ा की दुकान है। वह दुकान में ही कपड़ा की सिलाई भी करता है। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में करीब दो बजे बिजली के शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गयी। आग के विकराल रूप लेने पर लोगों को जानकारी हुई। पड़ोसियों ने घटना की सूचना दुकानदार को दी। जानकारी मिलते ही दुकानदर के साथ फायर ब्रिगेड के कर्मी भी आ गए। फायर बिग्रेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित नंदलाल ने बताया कि आग से दुकान में रखे 10...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.