मऊ, अप्रैल 3 -- मऊ, संवाददाता। रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में एक सप्ताह पूर्व दबंगों द्वारा रंजिश को लेकर कपड़े उतरवाकर मारपीट के मामले में शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया। दबिश के दौरान दो आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम जुटी हुई है। मामले में कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं पुलिस टीम की दबिश से पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही। क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद ने बताया कि थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार बड़ागांव निवासी कृष्णा बीते 27 मार्च को खुरहट बाजार में आयोजित मेले में गया था। उसी दौरान आगे जा रहे आनंद राय की बाइक का अचानक ब्रेक लगने से उसकी गाड़ी टकरा गई थी। सरेराह भीड़ के सामने आनंद राय ने अपने हेलमेट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.