कपड़ा सिलाने को घर से निकले अधेड़ की सड़क दुर्घटना में मौत
भदोही, जून 3 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां के बिहियापुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जगतपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र मिश्र (55 वर्ष) सोमवार शाम को कपड़ा सिलवाने के लिए स्कूटी से छनौरा बाजार जा रहे थे। बिहियापुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार बोलेरो ने धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन स्थल पर पहुंच गए। आनन-फानन में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां ले जाया गया। जहां, चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.