उरई, फरवरी 1 -- उरई। आम बजट में दवाओं के साथ कपड़ा भी रास्ता कर दिया गया है। जिले में गारमेंटस का बड़ा कारोबार है। आने वाले दिनों में कपड़ा बाजार में रौनक लौटेगी। इससे जहां एक ओर व्यापारी वर्ग को राहत मिलेगी तो वहीं, कपड़ा खरीदने के शौकीन लोगों की जेब पर भी बोझ कम पडे़गा। विक्रेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में सहालग शुरू होने के साथ मांगलिक कार्य होने लगेंगे। इससे कपड़ा बाजार में अच्छे खासी कारोबार की उम्मीद है। जालौन जिले में गारमेंटस का बड़ा कारोबार है। उरई शहर के अलावा कोंच, कालपी, जालौन, माधौगढ़, रामपुरा, कोटरा, कदौरा सरीखे ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर छोटी से लेकर बड़ी गारमेंटस से जुड़ी विभिन्न तरह की दुकान स्थापित है। इनमें कई जगहों पर तो फुटकर के साथ कपड़ों के थोक विक्रेता है। घंटाघर पर गारमेंटस दुकान किए राजू सरदार का कहना है कि कपड़ा महंगा था...