कपड़ा व्यापारी की दुकान के सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस
औरैया, जून 18 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बंथरा बाजार स्थित एक कपड़ा व्यापारी की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कैमरे भी बरामद कर लिए हैं। तहसील क्षेत्र के सबहद कटरा निवासी रंजीत कुमार की बंथरा बाजार के पुसौली मोड़ पर कपड़ों की दुकान है। दुकान की सुरक्षा और निगरानी के लिए उन्होंने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे। बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो वहां लगे कैमरे क्षतिग्रस्त मिले। घटना की जानकारी होते ही उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में एक किशोर पर संदेह व्यक्त किया गया, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। पुलिस के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.