अंबेडकर नगर, अप्रैल 19 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बिड़हर घाट पुलिस चौकी के पास दो कपड़ा व्यापारियों से हुई 18 लाख रुपए से अधिक की लूट की वारदात का खुलासा पुलिस घटना के आठ दिन बाद भी नहीं कर सकी है। ऐसे में पुलिस की साख पर सवाल उठ रहे हैं। लूट की घटना का खुलासा करने के लिए छह पुलिस टीम लगी है लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। बिडहर घाट पुलिस चौकी के पास कार सवार तीन बदमाशों ने बीते 11 अप्रैल की सुबह नेवारी दुराजपुर निवासी मोहम्मद रईस तथा हंसवर थाना क्षेत्र के मुंडेरा निवासी मोहम्मद जलाल से 18 लाख 40 हजार रुपए लूट लिए और हूटर बजाते हुए पुलिस चौकी के सामने से फरार हो गए थे। यह भी पढ़ें- कपड़ा व्यापारियों से 18 लाख की लूट में कुछ भी नहीं बोल रही है पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच में कार का पता चल गया। पुलिस ने वाहन स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.