कपड़ा फेरी करने वाला आया वज्रपात की चपेट में, मौत
जमुई, मई 13 -- खैरा । निज संवाददाता खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केन्डीह पंचायत स्थित नरियाना गांव निवासी फेरी व्यवसायी रोहित साह (32) की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम वह बाइक से फेरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरदीमोह के समीप तेज बारिश के बीच अचानक वज्रपात हो गई जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों एवं परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए जमुई के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। बुधवार की सुबह अचानक उनकी स्थिति अधिक बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल जमुई लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।रोहित साह की मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल में परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतक अपने पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.