देवरिया, मार्च 9 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे गौरीबाजार के एक कपड़ा कारोबारी को आर्टिगा कार ने रौंद दिया। टक्कर इतना तेज था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घायल कारोबारी को आननफानन में आसपास के लोग एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिए गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।गौरीबाजार कस्बा के उद्योग नगर मोहल्ला निवासी श्वेतांक उर्फ रवि जायसवाल (29) पुत्र श्रवण जायसवाल रामलक्षन चौराहे पर कपड़े की दुकान खोल रखे थे। रोज की तरह शनिवार रात 11 बजे के करीब दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पर कटाई गांव के समीप पहुंचे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही आर्टिगा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कपड़ा क...