कानपुर, अप्रैल 29 -- चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ स्थित आशियाना कॉलोनी में कपड़ा कारोबारी के बंद मकान से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। घटना के वक्त परिवार फफूंद गया था। बुधवार को घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बेकनगंज स्थित तलाक महल निवासी कपड़ा व्यापारी अकील अहमद और वसीम अहमद आशियाना कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। अकील अहमद ने बताया पत्नी रूबीना को लेने फफूंद गए थे। बुधवार को जब लौटे तो कमरे का ताला और अलमारियों के लॉकर टूटे पड़े थे। अलमारी में रखे 4.80 लाख रुपये और 3.25 लाख रुपये के गहने गायब थे। इसपर पुलिस को सूचना दी। जाजमऊ इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि चोरी होने की शिकायत मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.