नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- आईपीएल 2026 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) की राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से भिड़ंत होगी। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। मुंबई के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर अहम अपडेट दिया है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक आरआर मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। वह अस्वस्थ होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ नहीं खेले थे, जिसमें एमआई को छह विकेट से हार झेलनी पड़ी। हार्दिक की गैर मौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली थी। मुंबई दो मैचों में एक जीत और एक हार के बाद अंक तालिका में फिलहाल छठे पायदान पर है। पांच बार की चैंपयिन मुंबई ने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से शिकस्त दी थी।'हार्दिक पांड्या अब फिट और ठीक' म्हाम्ब्रे ने सोमवार क...