कप्तान श्रेयस अय्यर ने खतरे में डाला विराट कोहली का रिकॉर्ड, 200+ लिस्ट में एमएस धोनी नंबर-1
नई दिल्ली, मई 11 -- श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने सोमवार को आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 210/5 का स्कोर खड़ा किया। अय्यर का बल्ला भी चला। उन्होंने धर्मशाला के मैदान पर 36 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन बनाए। पंजाब फ्रेंचाइजी ने आईपीएल में 39वीं बार 200 प्लस स्कोर बनाया। वहीं, अय्यर ने टी20 कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा बार 200+ टीम टोटल बनाने वाली लिस्ट में विराट कोहली की बराबरी कर ली है। वह संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। अय्यर के नेतृत्व में 29 बार 200 या उससे अधिक का स्कोर खड़ा किया गया है। कोहली की कप्तानी में भी 29 मर्तबा ऐसा हुआ। कोहली अब कप्तानी नहीं करते। अय्यर कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से महज एक कदम दूर हैं। दिग्गज एमएस धोनी लिस्ट में नंबर-1 हैं। उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.