नई दिल्ली, अगस्त 11 -- भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। पहला मैच गॉल स्टेडियम में आयोजित होगा। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैपिंयनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है। भारत को डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने और फाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए श्रीलंका में दमदार प्रदर्शन करना होगा। सीरीज से पहले कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ट्रेनिंग सेशन के दौरान गहन चर्चा करते हुए नजर आए। दोनों का वीडियो सामने आया है। गौतम जब शुभमन गिल से 'गंभीर चर्चा' कर रहे थे तो भारतीय कप्तान पालथी मारकर बैठे थे।प्रैक्टिस मैच की पहली पारी में नहीं खेले शुभमन भारत ने हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में छह विकेट से हराया। शुभमन प्रैक्टिस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी...