कप्तान रियान पराग ने किया आलोचकों का मुंह बंद, IPL 2026 में ऐसा करके खुद को किया साबित
मुल्लांपुर, मई 26 -- क्रिकेट विशेषज्ञों से लेकर सोशल मीडिया तक आलोचकों के निशाने पर रहे राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग ने अपनी टीम को आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचाकर खुद को एक कुशल नेतृत्वकर्ता साबित कर दिया। असम का यह 24 वर्षीय खिलाड़ी जब 2019 में पहली बार राजस्थान रॉयल्स से जुड़ा था तभी से उन्हें हर कदम पर आलोचना का सामना करना पड़ा है। उनका बेहद आत्मविश्वासी होना और बिना लाग लपेट के अपनी बात कहना कई लोगों को नागवार गुजरा उन्हें 'अहंकारी' तक कहा गया। मुंबई में शीर्ष चार में जगह पक्की करने के बाद रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने पराग का बचाव करते हुए कहा था, ''मुझे लगता है कि मैंने ऐसे बहुत कम खिलाड़ी देखे हैं जिनकी रियान की तरह पिछले सात साल से आलोचना हो रही है। वह इस फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने के लिए बिल्कुल सही व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.