नई दिल्ली, मई 19 -- राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का 64वां मैच खेला जा रहा है। राजस्थान टीम ने जयपुर के मैदान पर टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। यह आरआर के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला है। हालांकि, कप्तान रियान पराग एलएसजी के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैर मौजूदगी में यशसवी जायसवाल टीम की कमान संभाल रहे हैं। यशस्वी ने बताया कि रियान को चोटिल होने के कारण बाहर बैठना पड़ा। रियान ने जारी सीजन में 11 मैचों में 25.80 के औसत से 258 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक हैं। उन्होंने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 26 गेंदों में 51 रनों की आतिशी पारी खेली थी।टॉस के बाद क्या बोले यशस्वी? टॉस के बाद यशस्वी ने कहा, ''हम पहले बॉलिंग करेंगे। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा विकेट है। उम्मीद है कि बाद में कुछ ओस प...