नई दिल्ली, जनवरी 10 -- न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कप्तान माइकल ब्रैसवेल ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज में तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई के लिए ऑलराउंडर काइल जैमीसन पर भरोसा करेगी, जबकि रविवार को होने वाले पहले मैच में 24 वर्षीय क्रिस्टियन क्लार्क वनडे में पदार्पण करेंगे। वनडे रैंकिंग में शीर्ष दो स्थान पर काबिज भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस सीरीज में रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है। ब्रैसवेल ने मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ''हमारे पास काइल जैमीसन हैं, जो लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं और उनके पास काफी अनुभव है। कप्तान के तौर पर गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करने के लिए मैं उन पर काफी भरोसा करूंगा। वह बहुत ही कुशल गेंदबाज हैं।'' उन्होंने कहा, ''हमने अभी अपनी अंतिम एकादश तय नहीं की है लेकिन मैं पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.