कप्तान बनते ही ICC वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज, हरमनप्रीत कौर ने लगाई छलांग
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- भारत की नई कप्तान स्मृति मंधाना को ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में तगड़ा नुकसान हुआ है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दो वनडे में सिर्फ 32 रन बनाने वाली मंधाना से वनडे रैंकिंग में नंबर-1 का ताज छिन गया है। उनकी जगह साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वर्ड्ट ने बादशाहत हासिल कर ली है। वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक लगाने वाले पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी दो पायदान की छलांग लगाई है। हरमन अब 10वें से 8वें पायदान पर पहुंच गई है। जबकि स्मृति मंधाना पहले से दूसरे पायदान पर खिसक गई है। लौरा वोल्वर्ड्ट और स्मृति मंधाना के बीच अब 20 रेटिंग्स का अंतर है। लौरा वोल्वर्ड्ट की वनडे में रेटिंग्स 782 है, जबकि मंधाना की 762 है। यह भी पढ़ें- बडोनी ने ठोकी लगातार दूसरी डबल सेंचुरी, की कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरीप्रतिका रावल को ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.