कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने शुक्रवार को पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने के क्रम में सैनी इंस्पेक्टर लाइन हाजिर करते हुए वहां की कमान कड़ाधाम में तैनात रहे त्रिलोकीनाथ पांडेय को दे दी है। कड़ा की कमान उन्होंने काफी दिनों से प्रतीक्षारत रहे इंस्पेक्टर विनीत सिंह को सौंपी है। नवागत पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए निर्णायक कदम उठाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को उन्होंने सैनी इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करते हुए यहां की कमान कड़ाधाम इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ पांडेय को सौंप दिया है। इतना ही नहीं कड़ाधाम की जिम्मेदारी उन्होंने नए थाना प्रभारी के रूप में विनीत सिंह को दी है। अपरान्ह थाने पहुंचे नए थाना प्रभारी को त्रिलोकी नाथ पांडेय ने चार्ज सौंपते हुए बधाई और सैनी पहुंचकर स्वयं ...