कौशाम्बी, मई 8 -- एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड का टोलीवार निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को दौड़, पीटी अभ्यास एवं ड्रिल भी कराई। परेड समाप्ति के उपरांत पुलिस लाइन स्थित मेस में भोजन की गुणवत्ता जांची। इसके साथ ही गणना कार्यालय, विभिन्न शाखाओं, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय एवं पुलिस बैरकों का विस्तृत निरीक्षण किया। साफ-सफाई, अनुशासन तथा अन्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चेतावनी दी कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- जवानों संग दौड़े एसएसपी, बोले अनुशासन और फिटनेस पुलिस की पहचान य...