कप्तान तिलक वर्मा ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, 'जिद' के चक्कर में हुआ इंडिया ए का नुकसान
नई दिल्ली, जून 15 -- तिलक वर्मा की अगुवाई वाली इंडिया ए को ट्राई नेशनल सीरीज में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। अफगानिस्तान के बाद इंडिया ए को मेजबान श्रीलंका ने हार थमाई। इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मैच दांबुला में खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा। रिजल्ट सुपर ओवर में निकला। मैच में खूब ड्रामा भी देखने को मिला। वैभव सूर्यवंशी जहां श्रीलंका के एक खिलाड़ी को धक्का देते हुए नजर आए तो वहीं कप्तान तिलक वर्मा ने अंपायर के साथ जमकर बहस की। उनकी 'जिद' के चक्कर में टीम का एक अंक का नुकसान हो गया। इंडिया ए ने 49.2 में 265 रन बनाए थे। श्रीलंका ए ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 265 रन जुटाए। श्रीलंका को अंतिम ओवर में पांच रन चाहिए थे लेकिन तेज गेंदबाज अरशद खान ने चार दिए।तिलक वर्मा ने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी जब मैच टाई हुआ तो नतीजे को लेकर उलझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.