नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- IPL 2026 की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद ने हार के साथ की थी। इसके बाद एक बड़े अंतर से मुकाबला जीता, लेकिन अगले ही मैच में और घर पर हैदराबाद को हार मिली है। इस तरह तीन मैचों में यह एसआरएच की दूसरी हार है। 200 और 250 प्लस का स्कोर बनाने के लिए फेमस सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच में 160 तक भी नहीं पहुंच पाई। लखनऊ ने मैच को 5 विकेट के अंतर से जीता। मैच के बाद एसआरएच के स्टैंड इन कैप्टन ईशान किशन ने वह कारण बताया, जिसकी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। ईशान किशन ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "मुझे लगता है कि आज गेंदबाजों ने बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने प्लान के हिसाब से सही एरिया में बॉलिंग की, फील्डर्स को भी क्रेडिट जाता है कि उन्होंने पूरी मेहनत की, लेकिन आप जानते हैं, इस तरह के टूर्नामेंट में एक या दो बाउं...