बस्ती, जनवरी 1 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कप्तानगंज के युवाओं को डिजिटल युग से जोड़ने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी उपलब्धि मिली है। आकांक्षी नगर योजना के तहत पंडित दीनदयाल नगर में करीब 37.05 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी एवं अध्ययन केंद्र (स्टडी सेंटर) बनकर तैयार हो गया है। शासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य नगर के युवाओं को शहरों जैसी आधुनिक और प्रगतिशील सुविधाएं उनके घर के पास ही उपलब्ध कराना है। इस डिजिटल लाइब्रेरी में अत्याधुनिक कंप्यूटर सेट, 20 सीटिंग चेयर, 15 यूपीएस, प्रिंटर मशीन और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी ने बताया कि इस स्टडी सेंटर के बनने से क्षेत्र के मेधावी बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.