कप्तानगंज में 2800 वर्ग मीटर में बनेगा आधुनिक पार्क व ध्यान केंद्र, निर्माण शुरू
कुशीनगर, मई 25 -- कुशीनगर। कप्तानगंज नगर पंचायत की ओर से कस्बे के बीचोंबीच वार्ड नंबर 10 में करीब 2800 वर्ग मीटर के बड़े एरिया में फूल पत्तियों से सुसज्जित पार्क और ध्यान केंद्र का निर्माण शुरू हो गया है। पार्क के निर्माण में सभी आयु वर्ग के लोगों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। अभी तक कस्बा के भीतर पार्क की व्यवस्था नहीं होने से लोग जब दूसरे शहरों मे जाते थे तो वहां पार्क और हरियाली को देखकर अपने आप को उपेक्षित महसूस करते थे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू खेतान ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू खेतान ने बताया कि 15वें वित्त के अनटायर्ड बजट से पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। 40 से 50 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है। पार्क के बनकर तैयार होने के बाद करीब सात से आठ वार्डों के लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.