कुशीनगर, मार्च 25 -- पडरौना, निज संवाददाता।कप्तानगंज के मंगल बाजार में ढाई माह पूर्व सरेआम फायरिंग करने के मामले में मुख्य आरोपी सभासद संजय पटेल ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस मामले में कुल पांच नामजद व अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ था तथा कुछ का नाम विवेचना में प्रकाश में आया था। इनमें 11 अभियुक्तों में नौ जेल जा चुके हैं। सभी 11 अभियुक्तों पर पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है। कप्तानगंज के वार्ड 12 को सभासद गिरोह का सरगना है।कप्तानगंज के मंगल बाजार में पिछले 12 जनवरी दिन सोमवार की रात असलहे से लैस बदमाशों ने कप्तानगंज कस्बे के खचाखच भरे बाजार में जमकर तांडव किया था। बदमाशों ने अहमद हुसैन के दरवाजे पर पहुंच कर फायरिंग की थी। पुलिस के पहुंचने तक अभियुक्त फरार हो गए थे। बीच बाजार में बदमाशों की फायरिंग से व्यापारी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.