कुशीनगर, जनवरी 3 -- कुशीनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले विराट हिंदू महासम्मेलन कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला सेवा प्रमुख मणि चंद्र वर्मा की देखरेख में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इससे संबंधित समन्वय बैठक का आयोजन 6 जनवरी को प्रातः 10 बजे की जाएगी। इस बैठक का स्थान नगर पंचायत कप्तानगंज का सभागार निर्धारित किया गया है। समन्वय बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी स्वयंसेवक, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, किसान संघ, नगर व खंड स्तर के सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष, सनातन प्रेमी तथा विचार परिवार के सभी प्रकार के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति है। इसी में कप्तानगंज में आयोजित होने वाले विराट हिन्दू महा सम्मेलन की तिथि भी तय की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...