आजमगढ़, अप्रैल 14 -- बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर जगनंदन पट्टी गांव में सोमवार को बिना अनुमति आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस आंबेडकर प्रतिमा साथ लेकर थाने चली गई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर जगनंदन पट्टी गांव में एक पक्ष के लोग बिना प्रशासन की अनुमति के आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर रहे थे। जानकारी होते ही गांव के दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए। प्रतिमा स्थापित करने का विरोध करने लगे। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस बीच एक पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी। यह भी पढ़ें- फोटो- अनुमति न मिलने तक तिरपाल से ढकी रहेगी बाबा साहेग की प्रतिमा खबर मिलते ही फोर्स के साथ थानाध्यक्ष जयप्रकाश मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.