कुशीनगर, अप्रैल 8 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद।बाइक सवार मनबढ़ बदमाशों ने सोमवार को देर रात उपनगर में वार्ड तीन के सभासद व एक सामाजिक कार्यकर्ता के दरवाजे चढ़की ताबड़तोड़ फायरिंग की। दो स्थानों पर हुई करीब चार राउंड फायरिंग की आवाज सुन कस्बे के लोग दहशत में आ गए। रात में पुलिस ने दोनों स्थानों पर पहुंच कर जांच की। कुल तीन खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया है। रात में ही सीओ कसया कुंदन सिंह, कप्तानगंज थाने पर पहुंचे। बदमाशों की तलाश के लिए छह टीमें गठित की गयी हैं। सीओ कसया बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को पूरे दिन थाने पर जमे रहे। चार टीमें सीसी कैमरे खंगाल रही हैं, जबकि दो टीमें संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।पुलिस के लिए घटना इसलिए भी चुनौती है कि कुछ माह पूर्व...