कप्तानगंज बरडीहा के नेहा फिलिंग स्टेशन का लाइसेंस निलंबित
कुशीनगर, जुलाई 12 -- कुशीनगर। नियमों के विपरीत ब्राउजर (छोटे डीजल टैंकर) के माध्यम से हाई स्पीड डीजल की बिक्री किए जाने के मामले में जिला प्रशासन ने कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के बरडीहा स्थित नेहा फिलिंग स्टेशन का डीजल विक्रय लाइसेंस निलंबित कर दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पाण्डेय ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए फिलिंग स्टेशन संचालक से एक सप्ताह के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जांच की स्थिति जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार थाना कैंट, गोरखपुर में वर्ष 2023 में दर्ज आवश्यक वस्तु अधिनियम के मुकदमे की जांच में यह तथ्य सामने आया था कि नेहा फिलिंग स्टेशन से छोटे डीजल टैंकर (ब्राउजर) के जरिए अवैध कारोबारियों को डीजल उपलब्ध कराया जा रहा था। आरोप है कि पांच सितंबर 2023 को फिलिंग स्टेशन से 1700 लीटर डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.