कुशीनगर, मार्च 3 -- कुशीनगर। होली में यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसका लाभ कप्तानगंज-थावे रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी मिलेगा। सोमवार से इसका संचालन शुरू कर दिया गया। रेलवे प्रशासन की तरफ से होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 05071/05072 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचलन किया जा रहा है। यह ट्रेन छपरा से 02 से 16 मार्च, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 03 से 17 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 03 फेरों के लिए संचालित होगी। 05071 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी 02 से 16 मार्च, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से 15.00 बजे प्रस्थान कर मशरख से 16.02 बजे, दिघवा दुबौली से 16.24 बजे, थावे से 17.55 बजे, पडरौना से...