कुशीनगर, मई 14 -- कुशीनगर। रेल यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 14664/14663 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन वाया कप्तानगंज शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अमृतसर से 14 मई से प्रत्येक गुरुवार तथा न्यू जलपाईगुड़ी से 16 मई से प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन गोरखपुर 10:05 बजे और कप्तानगंज 11:05 बजे पहुंचेगी। वहीं, तीसरे दिन न्यू जलपाईगुड़ी सुबह 4:15 बजे पहुंचेगी। वापसी में 14663 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 8 बजे चलकर दूसरे दिन कप्तानगंज 12:52 बजे रात पहुंचेगी तथा तीसरे दिन अमृतसर 2:20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एलएसएलआरडी के दो, पेंट्रीकार का एक, साधार...