लखनऊ, मार्च 23 -- जोन-3 के कपूरथला चौराहे के पास निर्माणाधीन कल्याण मंडप का सोमवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया तथा अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर सिविल महेश वर्मा, अधिशासी अभियंता नज़मी मुजफ्फर सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अब तक हुए कार्यों और आगे की योजना के बारे में महापौर को अवगत कराया।महापौर ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न किया जाए। काम को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि जनता को जल्द से जल्द सुविधा मिल सके।उन्होंने बताया कि कल्याण मंडप बनने से क्षेत्रवासियों को सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आधुनिक और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.