धनबाद, अप्रैल 5 -- महुदा, प्रतिनिधि। केनरा बैंक की कपुरिया शाखा में शनिवार को लेनदेन नहीं होने की वजह से उपभोक्ताओ ने बैंक परिसर में काफी हंगामा किया। इस संबंध में बैंक के उपभोक्ताओं ने बताया कि शनिवार को बिजली नहीं रहने के कारण उन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि बैंक में लगा जनरेटर खराब पड़ा हुआ है तथा शनिवार को किसी कारण से बैंक की बिजली चली गयी। कई घंटे तक इंतजार करने के बाद उपभोक्ताओ के सब्र का बांध टूट गया और वे लोग हंगामा करने लगे। बैंक में हंगामा होता देख बैंक के शाखा प्रबंधक भी बैंक से कहीं चले गए। इसके बाद उपभोक्ताओ ने बैंक कर्मियों को काफी खरी खोटी सुनाया। कुछ उपभोक्ता जिन्हे पैसे की काफी जरूरत थी, वैसे लोग शाम तक बैंक परिसर में बैठे रहे। अंत में उन्हें भी मायुस होकर लौटना पड़ा। मौके पर बैंक पहुंचे कपुरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.