मेरठ, अप्रैल 18 -- सेंट्रल मार्केट मामले में व्यापारियों की लड़ाई देश के जाने माने अधिवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल लड़ेंगे। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने शुक्रवार को नई दिल्ली में व्यापारियों की मुलाकात कपिल सिब्बल से कराई। मुलाकात के दौरान सेंट्रल मार्केट से महिपाल सिंह, अंजेय सिंह, राहुल मलिक, सुदीप जैन, भविष्य मखीजा सहित अन्य व्यापारियों ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी कपिल सिब्बल को दी। व्यापारियों ने अपनी समस्याओं और चल रहे मामले से संबंधित सभी पहलुओं से उन्हें अवगत कराया। अवनीश काजला ने बताया कि कपिल सिब्बल ने व्यापारियों की बात गंभीरता से सुनी और उन्हें इस मामले में हर संभव कानूनी सहयोग देने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- सेंट्रल मार्केट प्रकरण में तस्करा दर्ज होने पर बढ़ा आक्रोश कपिल सिब्बल ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.