नई दिल्ली, मार्च 30 -- एक अवॉर्ड शो के दौरान तब मजेदार माहौल बन गया, जब कपिल शर्मा ने एक ऐसी बहस छेड़ दी, जिसमें धीरे-धीरे कई बड़े स्टार्स ने हिस्सा लेना शुरू कर दिया। किस्सा साल 2016 के स्क्रीन अवॉर्ड्स का है, जब होस्ट कपिल शर्मा ने बॉलीवुड के 'पावर कपल्स' के बीच नखरों को लेकर एक दिलचस्प बहस छेड़ दी थी। कपिल ने फ्रंट रो में बैठे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से पूछा था कि लड़कों और लड़कियों में से ज्यादा नखरे कौन दिखाता है? सितारों के बेबाक जवाबों ने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया।रणवीर-दीपिका के बीच नखरों पर जंग कपिल के साथ करण जौहर भी होस्टिंग की कमान संभाल रहे थे। जब कपिल ने रणवीर से नखरों पर सवाल किया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए लड़कियां कहा। रणवीर ने चुटकी लेते हुए कहा कि लड़कियां तैयार होने में काफी वक्त लगाती हैं और तब उनके नखरे देखने वाल...