कपिल मिश्रा 12 जुलाई को गुरुग्राम आएंगे
गुड़गांव, जुलाई 10 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा 12 जुलाई को गुरुग्राम के सेक्टर-39 के विश्व शांति केंद्र में नव-निर्मित अहिंसा आरोग्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। आचार्य लोकेशजी की ऐतिहासिक अमेरिका शांति एवं सद्भावना यात्रा से स्वदेश वापसी के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। विश्व शांति केंद्र में स्थापित अहिंसा आरोग्य केंद्र प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) व संबद्ध उपचार पद्धतियों की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, जोड़ों के रोग, तनाव व अन्य दीर्घकालिक (क्रॉनिक) रोगों का प्राकृतिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही यह केंद्र रोग निवारक स्वास्थ्य सेवाओं, योग, जीवनशैली सुधार एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.