नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा को दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को कपिल मिश्रा और अन्य आरोपियों के खिलाफ दायर एक शिकायत को खारिज कर दिया। शिकायतकर्ता के पेश न होने और मामले को आगे न बढ़ाने के कारण यह फैसला लिया गया। यह शिकायत मोहम्मद इलियास नाम के एक आदमी ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के संबंध में दायर की थी। कोर्ट ने शिकायतकर्ता के वकील द्वारा दिए गए विरोधाभासी बयानों पर भी कड़ी नाराजगी जाहिर की। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) अश्विनी पंवार ने मोहम्मद इलियास द्वारा दायर शिकायत को उनके पेश न होने और मामले को आगे न बढ़ाने के कारण खारिज कर दिया। कोर्ट ने यह भी नोट किया कि शिकायतकर्ता बुधवार को और पिछली तारीखों पर भी अदालत में मौजूद नहीं था। ...