मेलबर्न, अगस्त 6 -- ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाजों की सूची में शामिल होने के बहुत करीब हैं। इस यात्रा में उन्हें भारत के महान कप्तान कपिल देव और साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज डेल स्टेन को पीछे छोड़ने का मौका मिलेगा। मिचेल स्टार्क कपिल देव की बराबरी करने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। वे बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2 विकेट लेते ही कपिल को पछाड़ देंगे और 11वें नंबर पर पहुंच जाएंगे। अभी वे 12 नंबर पर हैं। स्टार्क ने कहा टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में जगह बनाना उनके लिए गर्व की बात होगी। स्टार्क ने 105 टेस्ट मैचों में 433 विकेट लिए हैं, जबकि कपिल देव के नाम 434 विकेट दर्ज हैं। 13 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली दो ट...