कपिल देव के हाथों सम्मानित हुईं जादूगोड़ा की महिला क्रिकेटर रनिता हप्पड़गड़ा
घाटशिला, अगस्त 16 -- जादूगोड़ा। जादूगोड़ा के राखा कॉपर क्रिकेट एसोसिएशन की उभरती महिला क्रिकेट खिलाड़ी और झारखंड अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम की सदस्य रह चुकीं रनिता हप्पड़गड़ा के लिए स्वतंत्रता दिवस यादगार बन गया। 15 अगस्त को एक निजी कंपनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान क्रिकेटर कपिल देव ने रनिता को सम्मानित किया।कपिल देव के हाथों सम्मान मिलने से रनिता और उनके परिवार के साथ राखा कॉपर क्रिकेट एसोसिएशन में भी खुशी का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राज्य स्तरीय क्रिकेट में पहचान बनाने वाली रनिता की उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह ने कहा कि रनिता ने मेहनत और प्रतिभा के दम पर क्षेत्र का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.