कपिल चौहान बने प्रदेश संगठन मंत्री
संभल, जून 2 -- उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रान्तीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन-2025 के उपरांत प्रदेश संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। 31 मई को लखनऊ में आयोजित प्रान्तीय कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रतिनिधियों को प्रान्तीय कार्यकारिणी में पदाधिकारी के रूप में मनोनीत किया गया। इसी क्रम में संभल जनपद के ग्राम पंचायत अधिकारी कपिल चौहान को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की घोषणा के बाद जनपद के पंचायत अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- कपिल चौहान बने प्रदेश संगठन मंत्री साथियों ने इसे संभल जनपद के लिए गौरव का विषय बताते हुए कपिल चौहान को बधाई दी और उनके सफल कार्यका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.