नई दिल्ली, जनवरी 23 -- द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया एपिसोड 24 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस बार द ग्रेट इंडियन कपिल शो में रानी मुखर्जी मेहमान बनकर पहुंचेंगी। शो का प्रोमो सामने आया है। रानी मुखर्जी वाले एपिसोड में कृष्णा अभिषेक गोविंदा की मिमिक्री करते नजर आएंगे। वहीं, सुनील ग्रोवर एक बार फिर आमिर खान बनकर दर्शकों को हंसाने वाले हैं। कपिल शर्मा के इस शो में फैंस को यकीनन मजा आनेवाला है।शाहरुख बनकर पहुंचे कृष्णा शो का जो प्रोमो आया है उसमें सबसे पहले कृष्णा अभिषेक शाहरुख खान वाले गेटअप में आते हैं। वो रानी से कहते हैं कि वो बहुत टाइम बाद उनसे मिल रहे हैं। वो कहते हैं कि रानी के सिवा उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। वो कहते हैं कि वो जेब में भी रानी रखते हैं। इसके बाद वो ताश के पत्ते की दो रानी निकालकर दिखाते हैं।फिर आमिर खान बन...