हजारीबाग, फरवरी 5 -- बरही प्रतिनिधि। राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी ने संगठन का विस्तार करते हुए समाजसेवी कपिल केशरी को राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजकुमार यादव को राष्ट्रीय संगठन सचिव मनोनीत किया है। दोनों के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति एवं प्रदेश संयोजक भरत यादव ने हर्ष व्यक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार एवं राष्ट्रीय महासचिव संजय सुमन ने कपिल केशरी और राजकुमार यादव को दी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने और गरीब गुरबों और असहायों के मानवाधिकार की रक्षा करने में बढ़चढ़ कर काम करने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.