नवादा, नवम्बर 22 -- कौआकोल, एक संवाददाता कौआकोल थाना क्षेत्र की देवनगढ़ पंचायत अंतर्गत रामपुर बलुआ गांव में 9 नवंबर को 57 वर्षीय कपिल देव चौधरी उर्फ खीट्टर चौधरी की रहस्यमयी स्थिति में हुई मौत की गुत्थी घटना के दो सप्ताह बीतने के बावजूद नहीं सुलझ सकी है। पुलिस अभी भी हत्या अथवा स्वाभाविक मौत के बीच उलझी हुई है। दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी पुलिस द्वारा मामले का उद्भेदन नहीं किए जाने के कारण मामला आम चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई जरूर है। पर अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग व साक्ष्य हाथ नहीं लग सकी है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का उद्भेदन करने में पुलिस को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि घटना स्थल तथा मृतक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.