नई दिल्ली, अगस्त 2 -- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी पसंदीदा ऑल फॉर्मेट इंडिया इलेवन चुनी है। उनकी टीम में सात पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं जबकि चार इंटरनेशनल लेवल पर अब भी एक्टिव हैं। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा और सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। दोनों भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। रोहित के नाम बतौर ओपनर कई कमाल के रिकॉर्ड हैं। हालांकि, अर्शदीप ने रोहित के साथ 'खेला' कर दिया और अपनी टीम में बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे रखा।कपिल देव और सुनील गावस्कर बाहर कृष्णांक अत्रे के यूट्यूब चैनल पर अर्शदीप के पास किसी भी दौर और किसी भी उम्र के खिलाड़ियों का विकल्प था। इलेवन में एक स्थान उनका तय था। उन्हें साथ ही यह मानकर चलना था कि जिन 10 खिलाड़ी को चुन रहे हैं, वह अपने...