चम्पावत, अप्रैल 4 -- जागरूकता विकास समिति सूखीढांग ने महिला और पुरुष ओपन वर्ग में क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया। इस दौरान ऊषा और कपिल अव्वल रहे। विजेताओं को पुरस्कार दिए। पुरुष वर्ग की आठ किमी रेस में कपिल कुमार पहले, सौरभ सिंह दूसरे और नितिन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिला की चार किमी रेस में ऊषा थ्वाल पहले, ऊषा भंडारी दूसरे और प्रीति विजेता बनीं। यहां ऑरनरी कैप्टन त्रिलोक जोशी, स्वामी विवेकानंद आश्रम श्यामलाताल के अध्यक्ष स्वामी ज्ञाबनिष्ठा नंद,जीत बैधाणी, दीपा जोशी, नरेंद्र जोशी, किशन बोहरा, अर्जुन जोशी, गोविंद सामंत, रीतू, राजेंद्र प्रसाद, हिमांशु बोहरा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...