कानपुर, जनवरी 15 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से प्रथम सुनील कुमार तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में गुरुवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में ब्लू स्टार क्रिकेट एकेडमी ने कॉमर्शियल क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से हराया। दूसरे मैच में कपिल क्रिकेट एकेडमी ने आरपीसीए को 125 रन से पराजित किया। तीसरे मैच में गुरु गोविंद सिंह एकेडमी ने जीडीएस एकेडमी को सात विकेट से जीता। कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए पहले मैच में कॉमर्शियल क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में 162 रन बनाए। टीम की ओर से अनंत कुमार मिश्रा ने 50 रन व कार्तिकेय यादव ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में नयन सिंह ने तीन, रुद्र रावत व अव्यांश विश्वकर्मा ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में ब्लू स्टार क्रिकेट एकेडमी ने 25.4 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर मैच जीता। टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.