कपिलेश्वर में कार चालक को गोली मारा, पटना रेफर
मधुबनी, मई 26 -- मधुबनी। अपराधियों ने बीती रात कपिलेश्वर में कार चालक पर फायरिंग कर दिया। गोली कार के शीशा को क्षतिग्रस्त करते हुए चालक प्रमोद कुमार यादव के हाथ में जा लगी। चालक ने बुद्धिमानी दिखाते हुए वहां से दूर जाकर गाड़ी रोका और आसपास के लोगों को जगाया। लोगों ने खून से लथपथ हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे पटना भेजा गया। चालक प्रमोद कुमार यादव पटना जिले के नौबतपुर थाना अंतर्गत सरारी गांव का रहने वाला है। जख्मी चालक के बयान पर रहिका थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। रहिका थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि अज्ञात अपराधियों पर एफआईआर दर्ज कर फायरिंग में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- नौतन में हत्याकांड में आठ नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ एफआईआर पुलिस के अनुसार अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.