सिद्धार्थ, मार्च 20 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु में बुनियादी ढांचे के विकास को एक नई गति मिली है। विधायक श्यामधनी राही के प्रयास से लोक निर्माण विभाग द्वारा ककरही टंडिया गायघाट से पटखौली संपर्क मार्ग पर लघु सेतु निर्माण के लिए 1.60करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक श्यामधनी राही ने बताया कि यह स्वीकृति क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा इस मार्ग पर सेतु निर्माण की मांग की जा रही थी, जिससे बरसात के समय आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब सेतु निर्माण के बाद इस समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा। लघु सेतु के निर्माण से न केवल आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.