कपासिया घाट पर पीपा पुल मरम्मती कार्य शुरु
मधेपुरा, मई 29 -- आलमनगर एक संवाददाता दियरा क्षेत्र के लोगों के लिए कोसी नदी में आवाजाही के लिए सुलभ संसाधन बना पीपा पुल का किनारा जलस्तर बढ़ने से धंस जाने पर आवाजाही ठप हो गया है। कपसिया गांव की ओर से पीपा पुल का उत्तरी किनारा धंसने पर उत्पन्न आवाजाही की समस्या से आलमनगर प्रखंड के साथ-साथ खगड़िया जिला अंतर्गत बेलदौर प्रखंड के भी हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है। जिससे क्षेत्र के लोगों के रोजमर्रा सहित व्यापार प्रभावित होने लगी है। खासकर प्रखंड अंतर्गत किशनपुर-रतवारा पंचायत सहित खापुर, गंगापुर, ईटहरी, बड़गांव आदि पंचायत के करीब 50 हजार से अधिक लोगों को खगड़िया जिला मुख्यालय के साथ-साथ बेगुसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पुर्णियां, आदि जिले की ओर आवाजाही करने वाले लोगों को अब करीब 50 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। यह भी पढ़ें- बिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.